नारायणपुर। प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत शाहपुर गांव के वार्ड नम्बर पांच में रविवार को बारिश के कारण सड़क पर जल जमाव हो गया। इससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण टिंकू मंडल, मनोज मंडल, सुबोध मंडल, चंदन मंडल ने बताया कि हर साल इस सड़क पर बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्रामीण के द्वारा पैसा चंदा कर के पम्प सेट लगाकर बगल के नाले में पानी निकाला जाता है। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि मुखिया व अन्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधि से बात कर इसका निदान जल्द किया जाएगा।
प्रखंड के नारायणपुर चौक से मधुरापुर बाजार जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर के धक्के से एक बारह वर्षीय किशोरी जख्मी हो गई। उपस्थित ग्रामीण ने किशोरी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। ट्रैक्टर पर बांस लदा होने से मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण बीस मिनट पर बाजार जाने वाली सड़क बाधित रहा।

