बिहपुर (नवगछिया)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मिनी देवघर के नाम से प्रसिद्ध बिहपुर प्रखंड स्थित मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में इस वर्ष भी परंपरागत शिव बारात सह भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक झांकी 15 फरवरी को निकाली जाएगी, जो मड़वा पश्चिम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी।
Total Downloads: 192
झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, नंदी समेत अनेक पौराणिक रूपों में श्रद्धालु सज-धज कर शामिल होंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर 15 फरवरी से 19 फरवरी तक पांच दिवसीय मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले का औपचारिक उद्घाटन 14 फरवरी को अपराह्न चार बजे मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।

मेले के दौरान पूजा-पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, दुकानों और झूलों की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बनेगा।
श्रद्धालुओं का कहना है कि ब्रजलेश्वरनाथ धाम वर्षों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और महाशिवरात्रि पर यहां का माहौल मिनी देवघर की तरह भक्तिमय हो जाता है।
