नवगछिया : मारवाड़ी विवाह भवन में ब्रह्मकुमारीज के RERF के व्यापार एवं उधोग प्रभाग के द्वारा स्वस्थ, सफल एवं खुशनुमा व्यवसायिक एवं पारिवारिक जीवन के व्यतीत करने हेतु आयोजित किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ प्रीति दीदी (मुम्बई), अनीता दीदी (हैदराबाद), भागलपुर इंचार्ज अनिता दीदी, पूर्णिया इंचार्ज मुकुट दीदी, कृष्णभाई (समस्तीपुर), समाज सेवी श्री पवन सर्राफ, श्री कृष्ण सर्राफ एवं नवगछिया की प्रियदर्शनी दीदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी दीदी एवं भाइयों का सम्मान बुके देकर किया गया। सर्वप्रथम मुकुट दीदी द्वारा आये हुए अतिथि एवं व्यवसायिक वर्ग हेतु स्वागत सम्बोधन दिया गया। हैदराबाद से आई अनीता दीदी ने सबों के मन को अपनी मृदुल भाषा एवं अनुभव से पुलकित कर दिया। उन्होंने बताया कि हम व्यवसायी जितने आज के दौर में जितने बिजी है उतना ही हमें ईजी होने की जरूरत है।


हमें अपनी सोच,कर्म को सकारात्मक दिशा की और ले जाना चाहिए जो हमें सुख और खुशी का अनुभव देगा।वही मुंबई से आई प्रीति दीदी ने व्यवसायी को अच्छे आचरण और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी, साथ ही उन्होंने आध्यत्मिक परिवेश में भी बहुत सी बातें साझा की जो व्यापार एवं पारिवारिक जीवन मे एक नए बदलाव के साथ नई स्फूर्ति देने में सहायक सिद्ध होगा। इस आयोजन को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा ओर अमल करने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में समाज सेवी पवन सर्राफ जी ने इस अनूठे व बेहतरीन आयोजन की खूब तारीफ की तथा नवगछिया व्यवसायी वर्ग के सौहार्द पूर्ण वातावरण को भी अतिथियों के मानस पटल पर रखा। साथ ही कहा की आज हम व्यवसायी कुछ न कुछ सीखकर इस आयोजन से जा रहे है। ऐसा महसूस भी कर रहे है कि आज प्राप्त टिप्स से हम एक सफल व्यवसायी की भूमिका में ओर अग्रसर हो राष्ट्र को भी शक्ति प्रदान करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में नवगछिया कर साथ साथ सभी बहनों ओर भाइयों का सहयोग अतुलनीय रहा। अंत में प्रियदर्शनी जी ने आगन्तुक सभी व्यवसायिक भाइयों एवं अतिथीयों को आयोजन की सफलता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

