नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकंदपुर नवगछिया में शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया वही दीप प्रज्वलित कर शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूल के बच्चों ने शिक्षक दिवस के कार्यक्रम कि शुरुवात संगीतमय गीतों से किया गया
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य सीपीएन चौधरी ने बच्चों को राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डाले एवं सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से उनके बारे में चर्चा किये कार्यक्रम को आमिरस बैक, आकाश, नीरयूस, रोहित शिक्षक बच्चों के एक्टर थे वही मंच का संचालन प्रेरणा सिन्हा व वंदना झा कर रही थी


शिक्षिका जुली झा अपने गानो से सभी बच्चों एवं शिक्षकों को मनमुग्ध कर दी, बच्चों ने भी सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान एवं महत्ता पर गुणगान किया | इस कार्यक्रम में शिक्षक भुवन कुमार, सुकेश कुमार एवं रवि कुमार कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे कार्यक्रम में गोविंद, प्रशांत, वैभव, तेजस्वी राज, शिवानी, श्रेया, अंशु, प्रियांशु रुद्राक्ष , प्रियांशु शेखर, सौरभ, अंश,गौरव, अंकित ,पुष्पा, जयश्री आदि ने भाग लिया

