स्कूल से गायब रहने की बार-बार शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने इसे रोकने के लिए योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत शिक्षा विभाग ने सभी पदाधिकारियों को स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिया है। डीईओ को महीने में कम से कम आठ विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा।
विभिन्न डीपीओ को निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 20 विद्यालयों के निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शिक्षकेां के कार्यों, विद्यालय की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि का भी मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं।


इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से सभी पदाधिकारियों को निरंतर विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी सभी प्रखंड शक्षिा पदाधिकारी चुनाव डयूटी में हैं। इस कारण निरीक्षण का कार्य प्रभावित हो रहा है।

