नवगछिया। ढोलबज्जा थाने की पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा बस्ती निवासी मिथुन कुमार शर्मा व नेपाली साह हैं। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार दो न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने शराब के नशे में मिल्की निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तेतरी निवासी वारंटी संजीत दास और संतोष दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराब तस्कर मुमताज मोहल्ला निवासी मुकेश रिकयाशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

