नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा और मारवाड़ी युवा मंच एवम जागृति शाखा के संयुक्त तत्वाधान मेंद्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना के गौरवशाली 36 वर्ष पूर्ण होने पर मंच स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में दीप जलाकर, केक काटकर और मिठाइयां बांटकर मनाया गया संस्था में मिडिया प्रभारी वरुण केजरीवाल ने बताया कि 20 जनवरी से 27 जनवरी तक युवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिसमे 21 जनवरी को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ करोना काल में कोरोना वाररिर्स की भूमिका निभा रहे हमारे पत्रकार बंधु का सम्मानित किया जायेगा 22जनवरी को बाजार के चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था कि जायेगी 23 जनवरी- सदस्यता विस्तार को लेकर युवाओ में जागरूपता अभियान चलाया जायेगा 24 जनवरी को गरीबो के बीच कंबल वितरण और मास्क वितरण किया जायेगा 25 जनवरी को झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के बीच कॉपी-पेन एवं बिस्कुट-टॉफी एवम मास्क का वितरण किया जायेगा 26 जनवरी को देश के सबसे बड़े त्यौहार झंडोत्तोलन के साथ साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा वही 27 जनवरी को गौ सेवा को लेकर लोगो के बीच आवश्यक जानकारी के तहत जागरूपता अभियान चलेगा


बताते चले कि मारवाड़ी युवा मंच के सचिव चेतन मुनका ने कहा शाखा सरकार से मांग करती है कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल मे बन्द पड़े ब्लड बैंक को अबिलम्ब चालू किया जाय ताकि लोगो ब्लड के दरबदर ना भटके इसके किये मंच जन स्तर पर आंदोलन करेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विकाश चिरानिया, सचिव चेतन मुनका, कोषाध्यक्ष विक्रम सर्राफ, मीडिया प्रभारी वरुण केजरीवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा, रवि सर्राफ, सौरव नारनोली, पारस खेमका आदि सदस्य लगे है।

