राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के सहयोग से श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान प्रारंभ कर दिया. कार्यक्रम में प्रांत शारीरिक प्रमुख राजीव नयन, विभाग कार्यवाहक पंकज, जिला कार्यवाहक अनुपम भारती, अभियान प्रमुख विधु शेखर, पूर्व प्रचारक नीतीश कश्यप, मुख्य शिक्षक मुकेश चौधरी शामिल थे.

Whatsapp group Join

विभाग कार्यवाह पंकज ने रंगरा प्रखंड के निवासियों से आवाहन किया है कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का पुनर्निर्माण ईश्वरीय कार्य है. इस निर्माण कार्य में समाज के सभी लोगों तन मन धन से सहयोग की आवश्यकता है.

प्रांत सह शारीरिक प्रमुख राजीव ने कहा कि राम जन्म भूमि के निर्माण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा. इसलिए सभी लोगों को मंदिर निर्माण में योगदान करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण के मार्ग को प्रशस्त करना चाहिये.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *