मार्निंग वाॅक पर निकले एक वृद्ध किसान को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी बेसिक स्कूल के पास सोमवार अलसुबह 4 बजे की है। हादसे का शिकार किसान की पहचान तेलघी के नयाटोला निवासी करमू मंडल के बेटे गीता मंडल (61) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह करीब 7 बजे सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।

गांव के कुछ लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव को देखते ही दहाड़ें मारकर रोने लगे। हालांकि परिजनों ने अपनी संतुष्टि के लिए उन्हें पीएचसी लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने इसकी सूचना खरीक पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गीता मंडल का अंतिम संस्कार परिजनों ने गंगा श्मशान घाट पर कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि गीता मंडल खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद बेटे, पत्नी, बहू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी एसएस चौहान ने बताया कि वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *