नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है और विभिन्न पंचायतों के उप मुखिया और उपसरपंच का चुनाव भी कराया गया है. दिन भर प्रत्येक प्रखंड मुख्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहा तो गांव के चौपालों और चौराहों पर भी चुनावी चर्चा जोरों पर रही. जीत से चूक गए अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धन बल की जीत हुई है तो निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा लोकतंत्र की जीत हुई.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तेतरी पंचायत से शिवानी बनी उप मुखिया और राहुल बने उपसरपंच

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को निर्वाचित पदाधिकारी सरीना आजाद ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलवाया है. जबकि विभिन्न पंचायतों में उपसरपंच और उप मुखिया के चुनाव में पकड़ा पंचायत से उप मुखिया पद पर राजीव कुमार, उपसरपंच पद पर निर्विरोध शंभू प्रसाद सिंह, तेतरी पंचायत से उपमुखिया पद पर शिवानी सिंह, उपसरपंच पद पर लॉटरी द्वारा राहुल कुमार चौधरी निर्वाचित घोषित किए गए हैं. खैरपुर कदवा पंचायत के निर्वाचित वार्ड सदस्य विनोद ऋषिदेव निर्विरोध उप मुखिया बने. मुकेश सिंह निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित हुए. इधर ढोलबज्जा पंचायत के रानी देवी को निर्विरोध उप मुखिया, उप सरपंच पद पर बबीता चौधरी निर्वाचित घोषित की गयी है.

रंगरा चौक प्रखंड – शोभा बनी उप मुखिया और उप सरपंच बने अरुण

रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड मुख्यालय में निर्वाचित पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार/अंचलाधिकारी आशीष कुमार के द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलवाया गया जबकि सरपंच और उपसरपंच पद पर हुए चुनाव के बाद भवानीपुर पंचायत से उप मुखिया पद पर अनंत कुमार (विजेता लॉटरी के माध्यम से), उपसरपंच पद पर कैलाश यादव, जहाँगीरपुर बैसी पंचायत से उप मुखिया पद पर सीपक कुमार, उपसरपंच पद पर रंजीत कुमार, कोशकीपुर सहोड़ा पंचायत से मंजू देवी, उपसरपंच पद पर उर्मिला देवी, सधुआ चापर पंचायत से उपमुखिया पद पर शोभा कुमारी, उपसरपंच पद पर नगीना यादव निर्वाचित घोषित किए गए हैं.

परवत्ता पंचायत के उप मुखिया बने अजय पासवान तो उपसरपंच बने फूदो देवी

नवगछिया – इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुए उप मुखिया और उपसरपंच पद के चुनाव में परवत्ता पंचायत से उप मुखिया पद पर अजय पासवान निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. जबकि उपसरपंच पद पर फूदो देवी निर्वाचित घोषित की गई है. प्रखंड मुख्यालय में निर्वाचित पदाधिकारी अनिल कुमार के द्वारा सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया. चुनाव के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय परिसर में धारा 144 लागू कर दिया गया है विजई प्रत्याशियों को जुलूस निकालने और नारेबाजी करने की मनाही की गई है.

खरीक में छः पंचायतों के उप मुखिया और उपसरपंच चुनाव संपन्न

खरीक प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलवाया गया है. जबकि उप मुखिया और उपसरपंच पद पर संपन्न हुए चुनाव के बाद भवनपुरा पंचायत से उप मुखिया पद पर अजय कुमार मिश्र, उपसरपंच पद पर राज नंदन सिंह, लोकमानपुर पंचायत से उप मुखिया पद पर गीता देवी उपसरपंच पद पर नागेश्वर सिंह, उस्मानपुर पंचायत से उप मुखिया पद पर सरिता देवी उपसरपंच पद पर ब्रजेश कुमार, खैरपुर पंचायत से उप मुखिया पद पर चंदन कुमार और उप सरपंच पद पर चलित्तर मंडल, गोट खरीक पंचायत से उप मुखिया पद पर वचन देव कुमार सिंह और उपसरपंच पद पर लाडली खातून, तुलसीपुर से उप मुखिया पद पर दिलीप कुमार यादव और उपसरपंच पद पर कन्हैया कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है.

नारायणपुर – उपमुखिया व उपसरपंच का हुआ चुनाव

 नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया. जबकि रायपुर पंचायत से उपमुखिया करूणा देवी, उपसरपंच ओमप्रिया देवी, भवानीपुर पंचायत से उपमुखिया देवधर मंडल व उपसरपंच से बबीता देवी, नगरपारा पुरब पंचायत से निर्विरोध उपमुखिया रंजु झा, उपसरपंच पिंकी देवी, जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत से उपसरपंच नीलम देवी एवं निर्विरोध उपमुखिया डिम्पल देवी निर्वाचित हुई. विजेता उपमुखिया एवं उपसरपंच को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ एवं सीओ अजय सरकार ने प्रमाण पत्र दिया. चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समीप समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी विजेता बने उपमुखिया एवं उपसरपंच को समर्थकों ने फुल माला अबीर गुलाल के साथ जयकारा का नारा लगाया.

निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकारियों ने दिलाई शपथ

गोपालपुर – निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों ने शपथ दिलाई. सैदपुर पंचायत से उप मुखिया रविरंजन कुमार, उप सरपंच राजेश कुमार तथा गोपालपुर डिमाहा पंचायत से उप मुखिया माधव शर्मा, उप सरपंच छंगूरी पासवान, गोसाईंगाँव पंचायत से उप मुखिया रंजीत कुमार, उप सरपंच गौतम कुमार तथा मकंदपुर पंचायत से उप मुखिया मो आजाद व उप सरपंच विभा देवी निर्वाचित हुई.

बिहपुर दक्षिण पंचायत के निर्विरोध उपमुखिया बने राहुल, झंडापुर पूरब से सुरेश बने उपमुखिया

बिहपुर – शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलवाया गया. जानकारी के अनुसार बिहपुर दक्षिण पंचायत से राहुल कुमार को निर्विरोध उपमुखिया बने. झंडापुर पंचायत से सुरेश पंडित, हरिओ पंचायत से अन्नू कुमारी,धरमपुर रत्ती से अमर कुमार, झंडापुर पश्चिम से आनंदी शर्मा एवं बिहपुर पूरब से मीरा शर्मा उपमुखिया बने. हरिओ पंचायत से मधु देवी, धरमपुररत्ती से आशा देवी ,झंडापुर पूरब से प्रीतम कुमार भारती, बिहपुर दक्षिण से निशा देवी, झंडापुर पश्चिम से सुनीता देवी एवं बिहपुर पूरब से मोहम्मद अमजद उपसरपंच बने. 25 दिसंबर को मड़वा पूरब, मड़वा पश्चिम, बिहपुर -जमालपुर, लत्तीपुर उत्तर पंचायत एवं 27 दिसंबर को लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया जायेगा

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet