लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर 15 मार्च को 15 मार्च को नवगछिया में पैरा मिलिट्री की एक कंपनी पहुंच जाएगी। चुनाव में वोटरों को धमकाने व डराने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों की खास निगहबानी होगी। बुधवार को लोस चुनाव के मद्देनजर डीएम प्रणव कुमार अनुमंडल कार्यालय में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी देने की अपील की। एक घंटे तक चली बैठक में डीएम सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानने का टास्क दिया।
Total Downloads: 188
कहा सेक्टर पदाधिकारी गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से बात करें, कि मतदान को लेकर उन लोगों पर कोई दबाव तो नहीं बनाया जा रहा है। यदि ऐसा है, तो उन व्यक्तियों को चिह्नित कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया हैै। डीएम ने बीडीओ-सीओ को मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर बूथों पर रैम्प की स्थिति, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था की कमी को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। डीएम ने अफसरों को चेताया कि मतदान केंद्रों पर कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।बैठक में एसपी निधी रानी, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह व सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष व सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे।

बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष करेंगे दियारा के बूथों को चिह्नित
डीएम ने सभी बीडीओ और सीओ को पीसीएल, गश्ती दल ईवीएम व मतदान दल के रूट चार्ट का भी भौतिक सत्यापन करने को कहा, ताकि चुनाव के दौरान कोई परेशानी न हो। रूट चार्ट का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। दियारा क्षेत्र के बूथों का भी भौतिक सत्यापन करने का निर्देश बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को दिया।

