नवगछिया: नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव व डीएम के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग पर राेक लगाने को लेकर मंगलवार को 4 अलग-अलग छापेमारी दल ने नप क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर धावा बोला। जहां से धावा दल ने पॉलिथीन कैरी बैग का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर 11 हजार 300 रुपए जुर्माना वसूला। छापेमारी दल में नप कार्यालय पदाधिकारी सुमित्रानंदन, बीडीओ प्रभात रंजन व सीओ शशिकांत शामिल रहे। सुबह नप क्षेत्र के चार भिन्न-भिन्न सड़क मार्ग पर संचालित दुकानों में धावा टीम ने चौक बाजार से एनएन इंटरनेशनल स्कूल, सीढ़ी घाट, चौक बाजार से कृष्णगढ़ चौक व दिलगौरी चौक से शाहाबाद चौक तक की खुली सभी दुकानों पर छापेमारी की।

जहां से 5 केजी पॉलिथीन कैरी बैग बरामद किया। इसमें साढ़े चार केजी उजला व साढ़े तीन सौ ग्राम काला पॉलिथीन बैग जब्त कर 7 दुकानदारों से जुर्माना वसूला। कार्रवाई की जद में 8 ग्राहक भी आए। दुकानदारों से 1500 व ग्राहक से एक सौ रुपए जुर्माना वसूले गए। दिन के तीन बजे तक चली छापेमारी में 11 हजार 300 रुपया जुर्माना वसूले गए। ईओ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन उन्हें सख्त हिदायत देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।

पॉलिथीन कैरी बैग का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर फाइन करते नप के ईओ और बीडीओ।
नवगछिया में तीन टीमों ने 113 दुकानों में की छापेमारी, 20 किलो पॉलिथीन कैरी बैग जब्त, 6 हजार जुर्माना वसूले

नवगछिया| मंगलवार को तीन पदाधिकारियों की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग के इस्तेमाल को छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक दर्जन दुकानों में छापा मारा, जहां से 20 किलो पॉलिथीन के कैरी बैग जब्त किया। इसके साथ ही दुकानदारों 6 हजार रुपए जुर्माना वसूला। एक टीम का नेतृत्व ईओ संजीव कुमार सुमन व दूसरी टीम का नेतृत्व बीडीओ कुंदन कुमार और तीसरी टीम का नेतृत्व सीओ विद्यानंद राय ने किया।

तीनों टीमों ने 113 दुकानों में छापेमारी की। ईओ ने 40, दुकानों में छापेमारी 4 किलो पॉलिथीन कैरी बैग बरामद किया। बीडीओ ने 33 दुकानों में छापेमारी की। इसमें शांति कांप्लेक्स स्थित एक दुकान में 9.5 किलो पॉलिथीन कैरी बैग बरामद किया। सीओ ने भी 40 दुकानों में छापेमारी कर 6 किलो पॉलीथिन बरामद किया। छापेमारी दल में पदाधिकारियों के अलावा पुलिस व नपं कार्यालय के प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता भी शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *