नवगछिया : नवगछिया/भागलपुर में लगातार पारा में उतार-चढ़ाव हो रहा है. कनकनी के कारण लोग परेशान हैं. यह तस्वीर है भागलपुर स्टेशन की, जहां दिन के 12 बजे चहल पहल होती थी, लेकिन कब ठंड ने इस स्टेशन परिसर को सुनसान बना दिया है. ठंड के कारण लोग अलाव जलाकर बचाव कर रहे हैं.
Total Downloads: 385
अगर बात करें तो नगर निगम द्वारा भी अलाव की व्यवस्था हर वर्ष के दौरान की जाती थी लेकिन इस बार अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. रिक्शा चालक राम (60) ने कहा कि ठंड बढ़ी है लेकिन इसके लिए शहर में अभी तक कुछ व्यवस्था नहीं दिख रही है. किसी तरह सड़क पर आग जलाकर बचने की कोशिश हो रही है.

बता दें कि भागलपुर नगर निगम द्वारा हर वर्ष अलाव की व्यवस्था के लिए चौक चौराहा पर लकड़ी दी जाती थी लेकिन इस बार अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है. प्रशासन ने ठंड को देखते हुए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. ठंड की वजह से सन्नाटा पसरा हुआ है. सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर रहने वालों के लिए हो रही है.

