गुहाटी से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से 470 बोतल फेन्सीडिल न्यू कफ सीरप आरपीएफ ने बरामद किया है। कफ सिरप एक लावारिश बैग में रखा हुआ था। ट्रेन में सामन की जांच के दौरान आरपीएफ को यह बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें सिरप की बोतलें मिलीं।

जीआरपी थाना प्रभारी शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि कटिहार से स्कॉट कर रहे आरपीएफ ने ट्रेन में लावारिश बैग को देख उसकी जांच की तो 100 एमएल के 470 बोतल कफ सिरप मिला। उन्होंने बताया कि यह राजधानी नवगछिया में नहीं रुकती है। बरामद सिरप को आरपीएफ ने नवगछिया जीआरपी को सौंप दिया। जिसके बाद अज्ञात के विरूद्ध जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि इस दवाई पर बैन होगा इसलिए इतने भारी मात्रा में सिरप ले जाया जा रहा था। एक बोतल इस कफ सिरप की कीमत 154 रुपए अंकित है। सिरप के साथ किसी प्रकार का बिल या कोई कागजात बरामद नहीं हुआ। जिससे दवाई को चोरी छुपे ले जाने की आशंका है। सिरप पर हिमाचल प्रदेश के सोलान जिला का पता अंकित है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *