नवगछिया | स्टेशन पर एक अजीबोगरीब मामला देर रात सामने आया। लोगों ने साइकिल चोर के संदेह में एक व्यक्ति को संदिग्ध हरकत करते रंगे हाथ दबोच लिया। लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी और जीआरपी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी युवक नगरपारा निवासी प्रकाश झा को पता चला कि उसके पैकेट से किसी ने 12 सौ रुपए उड़ा लिए।
प्रकाश ने पुलिस को यह बात बतायी तो पुलिस ने छानबीन की और लोगों द्वारा दबोचने के क्रम में बनाये गये वीडियो फुटेज को खंगाला तो पता चला कि भीड़ में ही एक युवक ने उसकी जेब से रकम का निकाल लिया है। लड़के की पहचान कर उसे सूचित किया गया तो कोई तीसरी लड़का सात सौ रूपये लेकर मौके पर आया और बोला कि घटना स्थल से उसे मिला है।

मामले में पुलिस कार्रवाई करने में जुट गयी है। गोपालपुर थाने के करारी तीनटंगा निवासी बुधो ठाकुर नवगछिया के स्वाद स्वीट्स में काम कर रहा था। उक्त व्यक्ति ने उसकी साइकिल चोरी कर ली और 260 रुपए में बिक्री भी कर दिया। वही व्यक्ति फिर नवगछिया स्टेशन पर साइकिल चुराने के फिराक में था कि लोगों ने उसे दबोच लिया।


