विश्वविद्यालय खेल विभाग के कैलेंडर के अनुसार अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल (महिला) टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में किया जाएगा। महाविद्यालय की ओर से इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

महाविद्यालय के आयोजन सचिव ने बताया कि पहले यह टूर्नामेंट 21 जनवरी को आयोजित किया जाना था, जिसकी सूचना क्रीड़ा सचिव, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय सहित सभी प्रतिभागी महाविद्यालयों को भेज दी गई थी। हालांकि, यह खेल विश्वविद्यालय खेल कैलेंडर में नया शामिल होने के कारण कई महाविद्यालयों द्वारा तैयारी के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई।

इस पर सभी प्रतिभागी महाविद्यालयों की सहमति से अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल (महिला) टूर्नामेंट की तिथि बदलकर अब 28 जनवरी निर्धारित की गई है। आयोजन सचिव ने उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

महाविद्यालय प्रशासन और खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता की सफल एवं सुचारू व्यवस्था के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *