नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को कुल 33 लोगो का सेंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। जिसमे 30 लोग बिहपुर में कोरोना संक्रमित मरीज के चेन के हैं. जबकि तीन व्यक्ति नवगछिया प्रखंड के हैं जिनका सेंपल लिया गया है. कोरोना पाॅजीटिव मरीज के संपर्क में आए 30 लोगों लोगों में पीड़िता की माँ, देवर, बिहपुर पीएचसी पदाधिकारी, एएनएम समेत अन्य स्वास्थ कर्मी व लोग शामिल हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को कुल 33 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.

मालूम हो कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अब तक कुल 117 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है. जिसमें नवगछिया में लिए गए जांच टेंपल में बुधवार को बिहपुर के एक महिला मरीज की रिपोर्ट पोजेटिव आई थी. 83 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि अन्य 33 की सेंपल गुरुवार को भेजी गई है. नवगछिया में चार अप्रैल को मिले पहले संक्रमित मरीज की जांच भागलपुर अस्पताल में हुई थी. इसके बाद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोरोना कलेक्शन सेंटर की स्थापना की गई थी

बिहपुर के हरिया में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद नवगछिया एसडीओ ने कोरनटाइन जोन में पढ़ने वाले आवासों के सर्वे के लिए रैपिड रिस्पांस टीम की तीन दल गठित किया गया है. एक दल में डॉक्टर पंकज कुमार, दूसरे दल में डॉक्टर औरंगजेब अंसारी एवं तीसरे दल में डॉक्टर अकबर अली को रखा गया है. रैपिड रिस्पांस टीम के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी एवं एक गैर स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे. स्वास्थ्य कर्मी के रूप में आशा, आंगनबाड़ी, सेविका, आंगनवाड़ी सहायिका आदि की प्रतिनियुक्ति प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे. जबकि गैर स्वास्थ्य कर्मी विकास मित्र, किसान सलाहकार, शिक्षक, पंचायत रोजगार सेवक इत्यादि भी रहेंगे.

जिसकी प्रतिनियुक्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर के द्वारा की जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा एक पर्यवेक्षक को भी नियुक्त की जाएगी. रैपिड रिस्पांस टीम अपना कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पूर्ण नियंत्रण में करेंगे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर एवं रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिदिन कोविड-19 के संदिग्ध मरीज की जांच करेंगे एवं सैंपल संग्रहण, सैनिटाइजेशन का कार्य से संबंधित संपूर्ण गतिविधि का प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया को संयुक्त रूप से भेजेंगे. इसके अलावा रैपिड रिस्पांस प्रत्येक दिन अपने कार्य का मोबाइल पर फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर भेजेंगे.

– चारा स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल प्रतिनियुक्त

एसडीओ ने को रन टाइम जोन घोषित होने के बाद चार स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. एसडीओ के निर्देश पर चांदनी चौक हरिओं के पास, ठाकुरबारी महेशपुर के पास, हरियो बांध के समीप पुलिया बजरंगबली स्थान महेशपुर के पास बैरिकेडिंग लगाया गया है. इन स्थानों पर आवागमन को बंद करने हेतु दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. उन्होंने एसडीओ ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अनुमंडल कार्यालय नवगछिया से निर्गत पास को छोड़कर शेष सभी वाहन एवं पैदल चलने वाले व्यक्तियों को वापस करते हुए घर में रहने की सलाह देंगे. यदि किसी व्यक्ति के द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu