भागलपुर में चार कोरोना पॉजीटिव मरीज के होने की पुष्टि बुधवार को हुई। इनमें से एक मायागंज अस्पताल में पीजी की पढ़ाई कर रहा छात्र है, जबकि तीन जिले के तीन प्रखंडों के हैं। इसके अलावा बांका जिले का एक और व्यक्ति कोरोना पीड़ित पाया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इनमें से तीन को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो को भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन की टीम लग चुकी है। कोरोना पॉजीटिव जो मरीज पाये गये हैं, उनमें से बिहपुर की रहने वाली एक 19 वर्षीय महिला का सैंपल नवगछिया अस्पताल में सोमवार को लिया गया था। जबकि पीजी द्वितीय वर्ष का 33 वर्षीय छात्र, सिकंदरपुर निवासी 40 वर्षीय शख्स, महियामा सन्हौला निवासी 46 वर्षीय व बांका जिले के अमरपुर क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय का सैंपल सोमवार को ही मायागंज अस्पताल में लिया गया था।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि पांचों की रिपोर्ट बुधवार को आई, जिसमें कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की गई। इनमें से सिकंदरपुर, बांका और सन्हौला के कोरोना पॉजीटिव मरीज सैंपल लिए जाने के वक्त से ही भर्ती हैं। एमसीएच कोरोना आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव पाये गये पीजी छात्र को भर्ती होने को बोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोड्डा जिले का एक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, जिसे एमसीएच कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।

बिहपुर प्रखंड के हरियो में बुधवार को कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कोसी किनारे स्थित हरियो गांव को तीन किलोमीटर में सील किये जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि महिला का मायका खगड़िया में है। हाल में वह मायके से आई थी। सर्दी-बुखार के लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में उसे कोरोना पॉजीटिव पाया गया।

एसडीओ ने बताया कि हरियो के तीन किलोमीटर इलाके को सील कर कांटोमेंट जोन बनाया जाएगा। वहीं सात किलोमीटर में सील कर बफर जोन बनाया जाएगा। बांस-बल्ली से हर सड़क और गली को बंद कर आवागमन को पूरी तरह रोक दिया जायेगा। गांव से बाहर किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी। वहीं बाहर से आनेवाले को भी गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। पूरे इलाके में घर-घर सर्वे का काम चलेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet