नारायणपुर । प्रखंड के पहाड़पुर हाईस्कूल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच में नारायणपुर ने रायपुर को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नारायणपुर टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में रायपुर टीम ने 16 ओवर में दस विकेट खोकर मात्र 90 रन ही बना पाई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 82
नारायणपुर के मुन्ना कुमार को 54 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पूर्व उद्घाटन जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार ने फीता काट कर किया। मौके पर आयोजन समिति के शिक्षक विन्देश्वरी शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
