नारायणपुर – प्रखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ काली मंन्दिर नवटोलिया में नववर्ष के स्वागत में शुक्रवार को मॉ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर सेवादल नवटोलिया के तत्वावधान में महाभोग का आयोजन किया गया. आयोजन को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. समिति के अध्यक्ष कुंदन मिश्र ने बताया कि कमिटी की ओर से पहली बार नववर्ष को लेकर मॉ काली को महाभोग लगाया गया.

मंदिर के पुजारी सुशील झा उर्फ पिपो झा ने आए श्रद्धालुओं के साथ मिलकर कोरोना वायरस से मुक्ति एवं भक्तों का जीवन सुख समृद्धि बना रहे इसके लिए माता रानी से कामना की.महाभोग कार्यक्रम को लेकर सीमांत क्षेत्र से भी श्रद्धालु ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई.

कमिटी के कोषाध्यक्ष बमबम यादव ने बताया कि कमिटी के द्वारा पहली बार महाभोग के आयोजन पर इलाके में खुशी है.संध्या में महाआरती और संकिर्तन का आयोजन किया गया.मंन्दिर के पुजारी सुशील झा के द्वारा रात्री 12 बजे शंखनाद कर नववर्ष का स्वागत किया गया मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भवानीपुर पुलिस तैनात किया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *