गोपालपुर – आंगल नववर्ष के मौके पर शक्ति की देवी माँ दुर्गा के सैदपुर व तेतरी के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पडी. बताते चलें कि पिछले तीन-चार वर्षों से लगभग पाँच करोड रुपए की राशि से सैदपुर में भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है.
मंदिर की भव्यता के कारण काफी दूर -दूर से नववर्ष के मौके पर श्रद्धालुओं ने सैदपुर व तेतरी के दुर्गा मंदिरों में माता का दर्शन किया. दोनों ही मंदिर शक्तिपीठ के रूप में श्रद्धालुओं के लिए स्थापित है. भागलपुर जिले के अलावे खगडिया, कटिहार, पूर्णिया वगैरह के श्रद्धालुओं के आने के कारण ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

