नवगछिया थाना क्षेत्र के विशु बाबा स्थान के पास शनिवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक की लाश बरामद की। युवक की गला दबाकर और ठोस पदार्थ से सिर पर मारकर हत्या करने की संभावना है।

सुबह सूचना मिलने पर नवगछिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर राज कपूर कुशवाहा ने कहा कि शव की पहचान नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा। घटना की आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि घटनास्थल से प्रतीत होता कि युवक की हत्या कहीं और हुई है, शव छुपाने की नीयत से अपराधियों ने विषहरी स्थान समीप फेंक दिया है। अज्ञात युवक की उम्र पच्चीस वर्ष के करीब की है, हत्या गला रेतकर की गई है,

वही मृतक का हुआ शिनाख्त मृतक मधेपुरा जिला के पुरैनी बाजार खेरहो निवासी शंकर साह के पुत्र नीतीश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि टैक्टर से 10 बजे रात में आलू लेकर निकाला था मिर्जा चौकी के लिए निकला था. ट्रेक्टर चालक था ट्रेक्टर भी गयाब हो गया है, सुबह से हम लोग बात कर रहे थे। तीन वर्ष पूर्व खरीद किया था, भाई मेजर कुमार गुप्ता

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *