नवगछिया । कला संस्कृति युवा खेल विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान मे आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो विधालय ( बालिका)प्रतियोगिता का आयोजन 25 – 27 नवंबर को बेगूसराय में हुआ था। इस प्रतियोगिता में भागलपुर ताइक्वांडो टीम ने 9 पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। जीनी खातून, अमृता कुमारी दीप्ति रानी, समीक्षा कुमारी ने रजत पदक जीता।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

ममता कुमारी,आंचल कुमारी , तमन्ना कुमारी, अन्नू प्रिया, आदरिका आलिया ने कांस्य पदक जीता। पदक जीतने वाली खिलाड़ी हाई स्कूल नौगछिआ, डीएवी स्कूल एनटीपीसी, डीएवी स्कूल सुल्तानगंज, हाई स्कूल लत्ती पाकर की है।

पदक जीतने पर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार भागलपुर जिला ताइक्वांडो के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव ,महा सचिव घनश्याम प्रसाद, कोच रंजीत कुमार सिंह, धीरज कुमार, मोनी कुमारी, गुलाम मुस्तफा, नीतू कुमारी , कोमल राणा,एमडी नाजिम मीडिया प्रभारी विकास चौराशिया ने बधाई दी एवम उज्वल भविष्य की कामना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *