नवगछिया : रायगढ़ महाराष्ट्र में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम में नवगछिया पुलिस जिला से अभिलाषा कुमारी का चयन हुआ है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 164
इसका चयन पिछले दिनों मधेपुरा में संपन्न हुए 31वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि नवगछिया महदत्तपुर निवासी केदार सिंह और अंजली कुमारी की पुत्री है एवं जीबी कॉलेज नवगछिया की छात्रा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
