नवगछिया। रेल प्रशासन ने एक अहम सूचना जारी की है। बताया गया है कि भवानीपुर चौक के पास स्थित LC No-11SPL, जो कि बाजार से मकंदपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ता है, उसे शीघ्र ही स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अब इस मार्ग पर बने उपरी पुल (ROB) का ही प्रयोग करें। यह पुल पूरी तरह तैयार है और अब जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय रेल और सड़क यातायात की सुरक्षा एवं सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहले इस रेलवे फाटक पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई बार फाटक बंद रहने पर लोग जोखिम उठाकर ट्रैक पार करते थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

रेल प्रशासन ने कहा कि पुल के चालू होने से अब क्षेत्र के लोगों को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, प्रशासन ने फाटक बंद होने की जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट और ट्रैफिक संकेतक बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि वाहन चालक और पैदल यात्री नए मार्ग का आसानी से उपयोग कर सकें।

स्थानीय लोगों ने भी रेल प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि पुल शुरू होने से अब भवानीपुर चौक और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुचारू रहेगा तथा मकंदपुर जाने वाले मार्ग पर भी भीड़भाड़ में कमी आएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *