विजय घाट पुल पहुंच पथ पर शनिवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के अंधरी मोहनपुर निवासी मो. मनोवर आलम की पत्नी तनुजा खातून व मो. फिरोज की पत्नी जरीना खातून का नाम शामिल है।
दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों महिला एक ही मोटरसाइकिल पर थीं। मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों घायल हो गईं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

