नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चौसा निवासी राजेश यादव की पत्नी विभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है. दुर्घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भगालपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं दुर्घटना में खैरपुर निवासी विवेक कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिसका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया.

ट्रेक्टर के धक्के से मोटरसाइकिल युवक घायल

नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर का धक्का लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के विजय निवासी मिथिलेश यादव पांडव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना सूचना पर मौके पर पहुची ढोलबज्जा पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....