नवगछिया। नवगछिया व‌ गोपालपुर थाना क्षेत्र में चोरी की अलग-अलग घटना से दुकानदारों व आमलोगों में दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बस स्टैंड के निकट स्थित खादी भंडार की दीवार में सेंधमारी कर चरखे का हजारों रुपये का सामान चोरों ने चोरी कर ली।

वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव चौक पर एक जनरल स्टोर में चोरों ने हजारों रुपये चोरी कर ली। खादी भंडार नवगछिया के संचालक ने थाना में व जनरल स्टोर के संचालक ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आलोक में जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *