नवगछिया : एसपी निधि रानी ने सोमवार को रंगरा ओपी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने नियमित गश्ती व चेकिंग करने का अभियान चलाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
उन्होंने कहा कि एनएच 31 पर रात्रि में विशेष गश्ती की जाये। एनएच 31 पर किसी भी हाल में लूटपाट की घटना नहीं होनी चाहिए, अगर घटना हुई तो थानेदार पर कार्रवाई की बात कहीं।

एसपी ने बीते दिनों रंगरा ओपी के कटरिया रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई बिट्टन यादव की हत्या मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने घटना के कारणों और आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में थानाध्यक्ष को निर्देश दिये।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

