नवगछिया। महर्षि मेंही उच्च माध्यमिक विद्यालय, फरीदपुर अठगामा राघोपुर में मंगलवार को संतमत जिला का 75वां वार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन शांतिपूर्ण एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सतसंगी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संतमत के गुरुसेवी भागीरथ जी महाराज, स्वामी प्रमोद जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यप्रकाश बाबा, डॉ. निर्मलानंद बाबा, नरेशानंद बाबा, नरेश बाबा एवं जय कुमार बाबा ने सतसंग के माध्यम से भक्ति और सद्गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला।

महात्माओं ने कहा कि जीवन में गुरु का मार्गदर्शन न हो तो भवसागर से पार पाना कठिन है। गुरु ही आत्मकल्याण का सच्चा रास्ता दिखाते हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्पणा कुमारी एवं विजय मंडल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *