खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पररिलायंस पेट्रोल पंप बगड़ी के समीप रविवार की देर शाम साइड माँगने को लेकर ट्रक एवं एक्सक्यूभी वाहन सवार के बीच गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई जिसमें दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए.पुलिस ने घायलों का इलाज कराया.इस संदर्भ में अज्ञात के विरुद्ध खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

साइड मांगने को लेकर हुई बहस
देवघर से बाबा भोले को जलाभिषेक के बाद खगड़िया जा रहे एक्सक्यूभी सवार खगड़िया के हरदासगंज निवासी भाष्कर सिंह अपने साथियों के साथ खरीक थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पम्प पर अपने निजी वाहन में पेट्रोल भरा कर निकल तो सामने ट्रक लगा था.तर्क चालक से साइड मांगा लेकिन ट्रक चालक ने साइड देने में देरी की और ट्रक चालक और एक्सक्यूभी निजी वाहन सवार लोगों के बीच बहस होने लगी.

अगल बगल के ट्रक चालक भी एक जुट हो गये.इसी बीच अपना नियंत्रण खो बैठे एक्सक्यूभी सवार लोगों ने अपने हथियार से ट्रक चालक पर जान मारने की नीयत से फायरिग कर दिया.फायरिंग से आक्रोशित ट्रक चालकों ने एक्सक्युभी सवार लोगों को जमकर पीटा.ट्रक चालकों की आक्रामकता को देख एक्सक्यूभी सवार लोग फायरिग कर भागने लगा जिसमे ट्रक चालकों और स्थानीय ग्रामीणों ने गोली फायर करने वाले लोगों में से दो लोगों को खदेड़ कर पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया.पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है.

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसके एन एच 31 पर बड़ी संख्या में लगे ट्रक के चालक एकजुट होकर एक्सक्यूभी चालक एवं उसपर सवार अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी.मारपीट की घटना में एक्सक्यूभी सवार खगड़िया के हारदासगंज निवासी भास्कर सिंह एवं यूपी के अयोध्या निवासी चालक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.घायलों ने बताया कि बिगड़ते स्थिति के देखते हुए एक्सक्यूभी पर सवार एक अन्य व्यक्ति ने आत्मरक्षा में अपनी सरकारी पिस्टल से फायरिंग किया. बड़ी संख्या मेंआक्रोशित ट्रक चालक की भीड़ ने लाठी-डंडे से एक्सक्यूभी को पुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.मामले की जानकारी पर पहुँची खरीक पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस को देखकर अँधेरे का फायदा उठाकर चालकों की भीड़ भागने में सफल रहा. एसपी निधि रानी थाना पहुँचकर मौजूद दोनों घायलों से घटना के बारे में पूछताछ किया जिसमें घायल भास्कर ने बताया कि मैं अपने गांव के ही मित्र के साथ देवघर से पूजा-अर्चना कर अपना घर जा रहा था जिसके दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल लेकर घर की ओर निकले तो ट्रक चालक अपनी गाड़ी लगाकर खड़ा था.काफी होर्न देने के बाद भी नहीं हटाया. मेरा चालक गाड़ी से उतर कर गाड़ी साइड करने को कहा तो उसने पैर से मारने लगा जिसके बाद मैं पहुँचा तो मेरे साथ भी ट्रक चालक ने मारपीट करना शुरू कर दिया.

जिसका विरोध करने पर वहाँ मौजूद अन्य ट्रक चालक भी एकजुट होकर मेरे साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा.मारपीट में मैं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.बिगड़ते स्थिति को देखते हुए गाड़ी में बैठे मेरे मित्र प्रशांत ने आत्म रक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी.जिसके बाद मेरे गाड़ी को भी लाठी-डंडे से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया.देर रात खरीक पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है. एसआई एस एन मिश्रा ने बताया कि सीसी फुटेज देखने के बाद ही घटना का कारण स्पस्ट हो पाएगा.पुलिस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छपेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *