नवगछिया : मधेपुरा के भटगामा निवासी सेना जवान बिनोद कुमार सिंह ने ढोलबज्जा बाजार के छोटू स्वर्णकार व उसकी पत्नी मीरा देवी पर ढोलबज्जा बाजार स्थित जमीन बिक्री का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगने की बात बताते हुए नवगछिया व्यवहार न्यायालय में केस दर्ज कराया है।
Total Downloads: 192
परिवादी ने बताया है कि वे भारतीय सेना में हैं। ढोलबज्जा के दोनों आरोपी ने बाजार स्थित जमीन और मकान बेचने की बात कर पांच मई 2017 को पांच लाख लेकर एक दस्तावेज बनाया। आरोपी ने भागलपुर बाजार में जमीन खरीदने की बात बताते हुए फिर पांच लाख यह कहते हुए लिया कि आपको जमीन रजिस्ट्री कर देते हैं।

बाद में रजिस्ट्री करने की बात पर आरोपी टालमटोल करने लगा और बोला कि भागलपुर की जमीन में लफड़ा लग गया है इसलिए आपका नकद पांच लाख वापस कर देंगे और शेष पांचलाख एक साल बाद लौटा देंगे। दो वर्ष बीतने के बाद आरोपी द्वारा न जमीन रजिस्ट्री की गई न पैसा वापस किया गया। गांव में जब पंचायत हुई तो छोटू स्वर्णकार ने कहा कि हम पैसा नहीं लिए हैं अगर पैसा मांगने आया तो काटकर फेंक देंगे। न्यायालय ने ढोलबज्जा थाना को प्राथमिकी का आदेश दिया है।

