नवगछिया : थाना क्षेत्र के गोटखरीक निवासी कुख्यात सोनिया राजपाल हत्याकांड मामले में सोमवार को उसकी प|ी सोनी देवी के बयान पर पुलिस ने 14 नामजद व दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें गांव के ही श्रीकांत चौधरी, रावण चौधरी, पुको चौधरी, नन्हू राजपाल, बबलू राजपाल, पिंटू शर्मा, रूपक शर्मा, बंटी शर्मा, शिवो शर्मा, अरविंद राजपाल, विवेक रजक, सुमन शर्मा, रमेश साह शामिल हैं।
Total Downloads: 185
वहीं ग्रामीणों ने कहा कि जिस लोगों को घटना का नामजद आरोपी बनाया गया है।उससे कुख्यात का पूर्व में विवाद रहा है। पुरानी विवाद को ही लेकर आरोपी बनाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस घटना के समय यज्ञस्थल पर मौजूद सभी लोगों पर केस दर्ज करे। ग्रामीणों ने मामले को लेकर शीघ्र ही एसपी व डीआईजी से भी मुलाकात करने की बात कही है।

गौर हो कि रविवार की देर शाम मेले में दुकानदारों से रंगदारी मांगने और महिलाओं से छेड़खानी करने पर भीड़ ने गोटखरीक के कुख्यात ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों के अनुसार कुख्यात गिरोह के सदस्य से सोमवार को बाइक से रैकी कर रहा था।जबतक लोग कुछ समझकर एक जुट हुए कि सभी भाग खड़े हुए।

