नवगछिया: बुधवार संध्या सात बजे करीब रंगरा थाना क्षेत्र मुरली चौक के समीप तेज ट्रक के चपेट में आने से अनियंत्रित बाईक सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई। बाईक पर एक ही परिवार के छ:लोग होली त्योहार मनाने नारायणपुर जा रहे थे।

इसी क्रम में ओवरटेक कर रहे ट्रक के चपेट में आ जाने से कटिहार जिले के डूमर थाना क्षेत्र के तौलधी बगौरा निवासी विनोद मंडल की पत्नी सुशीला देवी व ढ़ेर वर्ष की बच्ची रानी कुमारी तेज ट्रक के चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई ।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया एक बाईक पर छ: लोग सवार नारायणपुर जा रहे थे , अनियंत्रित होकर ट्रक के चपेट में आ जाने से मौके पर ही सुशीला देवी व रानी कुमारी की मौत हो गई ।स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया , जहाँ मृत शव का पोस्टमार्टम किया जाऐगा ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *