नवगछिया : नवगछिया होकर गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद कर दिया गया है. इसमें कटिहार से अमृतसर जाने वाली 5707 अप और डाउन 5708 आम्रपाली एक्सप्रेस और 5716 डाउन व 5715 डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस को 15 फरवरी तक स्थाई रूप से रद कर दिया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
इधर न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस की भी स्थिति ठीक नहीं है. पिछले दस दिनों में यह ट्रेन पांच दिन रद हो चुकी है. कटिहार बरौनी रेलखंड पर दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के रद रहने के कारण संबंधित यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन दिनों कुछ ट्रेनें लेट लतीफ भी चल रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

