नवगछिया| वस्त्र व्यवसाई संघ का चुनाव रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला में विश्वनाथ यादुका की अध्यक्षता में हुआ। सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष दयाराम चौधरी, उपाध्यक्ष आत्माराम चौधरी, विश्वनाथ यादुका को चुना गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
वहीं सचिव पवन चिरानिया, सह सचिव विनोद केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गोपालका, सह कोषाध्यक्ष किशन अग्रवाल बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य सुरेश हिसारिया, अशोक केडिया, विनोद चिरानिया, कमलदेव सिंह, मनोज यादुका, कमलेश अग्रवाल को चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि छठ पर्व के बाद 10 नवंबर से प्रत्येक रविवार को वस्त्र प्रतिष्ठान बंद रखा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

