बिहपुर। रविवार को प्रखंड के एसडी कालेज गौरीपुर के मैदान पर गौरीपुर इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के संयोजन में टी-10 शार्टपिच क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हुआ। उद्घाटन बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने किया। पहले दिन चार मैच खेले गए।
Total Downloads: 77
पहले मैच में भ्रमरपुर ने बभनगामा को आठ विकट से हराया। शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में बभनगामा को हराकर काजीकोरैया ने जीत दर्ज की। चिराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में गौरीपुर ने नरकटिया को हराया।
जिसमें मैन ऑफ द मैच चंदन झा रहे। वहीं चौथे मैच में गौरीपुर बी ने सुपर ओवर में खैरपुर को हराया। मैन ऑफ द मैच लालू को चुना गया। अंपायरिंग चंदन कुमार व विक्की कुमार, कमेंट्री महादेव कुमार और स्कोरिंग जीतो कुमार ने किया।

