रंगरा : रंगरा चौक प्रखंड के मंदरौनी पंचायत के सामुदायिक भवन में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी आशीष कुमार, पचायती राज पदाधिकारी अजय झा, सचिव दिन्बधू सिन्हा, मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, कार्यपालक सहायक सक्षम कुमार भी मौजूद थे.

इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्य रूप से कोसी कटाव में बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की. जिस पर पदाधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया और जल्द ही बेघर लोगों की सूची बनाकर पुनर्वास की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर मनरेगा के मजदूरों ने काम की मांग की तो कई ऐसे भी लोग थे जि

न्होंने जॉब कार्ड की मांग की.

इसके अलावे पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य सरकारी योजनाओं की ताजा स्थिति से भी ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को अवगत कराया. इस अवसर पर कई विभाग के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी गयी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *