नवगठिया: विजय घाट पहुंच पथ पर कांवरियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उस पर सवार 13 कांवरिये घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कदवा पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। सभी सहरसा के सोनवर्षा थाना के अर्सिभरना के रहने वाले हैं।

इनमें रूबी देवी, सुरेश मुखिया की पत्नी उषा देवी, अरुण मुखिया, राजेंद्र कुमार, मीरा देवी, अरुणा देवी, संजू देवी बिजली देवी, मंगली देवी, हीरा देवी, बिजली देवी, मनोरमा देवी व रूबी कुमारी शामिल हैं। घायलों में छह की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। सभी कांवरिया देवधर से पूजा कर लौट रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *