पटना। आजकल सोशल मीडिया पर प्यार के नाम पर धोखाधड़ी आम बात हो गई है। एक ऐसा ही मामला फिर से पटना में सामने आया है। जिसमें फेसबुक पर युवक को प्यार करना महंगा पड़ गया और उससे ग्यारह करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई।

दरअसल, पटना के पत्रकार नगर इलाके की एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर दिल्ली के एक कारोबारी युवक को फेसबुक के माध्यम से अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ इस ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित युवक को जब तक इस धोखाधड़ी का पता लगा तब तक महिला ने उससे 11 करोड़ रूपये ठग लिए थे।

कारोबारी युवक को पूरा मामला समझ आने पर उसने इसकी शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच में की। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पटना पुलिस के सहयोग से महिला और उसके पति सुमन को पत्रकार नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें अपने साथ दिल्ली लेकर गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *