मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत वाली खबर जारी की है. जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. भागलपुर जिले में लगातार कड़ी धूप एवं हीटवेव के बाद मौसम अचानक बदलेगा.

मौसम विभाग के द्वारा बताया गया कि 1 से 3 घंटे में भागलपुर जिले तथा खगड़िया जिले में बारिश के साथ में गर्जना एवं वज्रपात होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.मौसम विभाग के अनुसार लगातार धूप के बाद भागलपुरके कुछ हिस्से वखगड़िया जिले में मेघ गर्जना के साथ बारिश, बादल एवं वज्रपात होने की संभावना है.

11 से 14 जून तक भागलपुर में छाए रहेंगे बादल

सबौर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 11 से ‍14 जून के बीच भागलपुर जिले में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. अभी बारिश की संभावना नहीं है. 10 से 15 जून के दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है. हवा की औसत गति 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

तापमान में वृद्धि बनी रहने की संभावना है. 11 जून से तापमान में हल्की कमी आ सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है की इस दौरान गरमा सब्जियों तथा फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें. पशुओं को घर के अंदर या छाया में रखें. स्वयं भी घर में रहें. पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं वपशुओं को भी पानी पिलाएं.

किसानों को भी सावधान रहने की जरूरत

सबौर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक सुनिल कुमारद्वारा भी इस अलर्ट को किसानों के लिए जरूरी बताया है. उन्होंने बताया कि किसान अपने मकई को अच्छी तरह से ढक दें, ताकि आंधी आने पर मक्का बारिश में न भींगे. अन्य चीजें ना भीगें. उन्होंने किसानों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए सलाह दी है. बता दें कि भागलपुर में अधिकतम 41.4, न्यूनतम-27.0 डिग्री है.आरएच-73 दिर-पूर्वी, हवा की गति-10.8 किमी/घंटा, वर्षा- 00 मिमी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *