भागलपुर। श्री गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में 28 नवंबर से चार दिसंबर तक होने वाले भागवत कथा ज्ञान महोत्सव में जया किशोरी का प्रवचन होगा। गोशाला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समाजसेवी रामगोपाल पोद्दार ने कहा कि गोशाला में भागवत कथा महोत्सव का आयोजन होगा। इसको लेकर अलग-अलग कमेटी बनायी जा रही है, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
Total Downloads: 79
सीए पुनीत चौधरी व संजय अग्रवाल ने बताया कि शाम चार बजे से रात आठ बजे तक प्रवचन होगा। इससे पूर्व 28 नवंबर को खाटू श्याम मंदिर मंदरोजा से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गोशाला पहुंचेगी। भागवत कथा को लेकर 51 यजमान बनाये गये हैं। इसकी जिम्मेदारी रमण साह की दी गयी है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया ने बताया कि श्री गुरु सेवा समिति की ओर से कई वर्षों से धार्मिक आयोजन लगातार कराया जा रहा है। इसमें पहले जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठ के श्री दिव्यानंद तीर्थ जी महाराज का आगमन होता था। मौके पर प्रशांत बाजोरिया, ओमप्रकाश कानोडिया, रवि वैद्य, नितिन सिंघानिया, मयंक सिंघानिया, अरविंद शर्मा, आशीष ढांढनियां आदि मौजूद थे।

