भागलपुर : बेलगाम शाेहदे ने सोमवार की सुबह एसएम काॅलेज रोड स्थित एक कोचिंग में घुस कर कटिहार की रहने वाली इंटर की छात्रा को अपशब्द कहा। फिर जब वह छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग से बाहर निकली ताे शाेहदे ने तीन अन्य साथियाें के साथ मिलकर उसे पीट दिया।
Total Downloads: 313
बचाने का प्रयास करने पर उसकी सहेली काे भी पीट दिया। छात्रा ने जोगसर थाने में चार शाेहदाें की शिकायत की है। पुलिस ने अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। इंटर की छात्रा ने पुलिस काे बताया कि वह सवा नौ बजे सुबह कोचिंग जा रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक ने मेरा रास्ता रोक कर पूछा कि तुम यहीं पढ़ती हो।
जब मैंने कोई जवाब नहीं दिया ताे चिढ़ कर मुझसे गाली-गलौज देने लगा। मैं अनसुना कर कोचिंग के अंदर चली गई। कुछ देर बाद वह कोचिंग के अंदर आकर पीटने की धमकी दी और अपशब्द कहा। यह भी कहा कि बाहर निकलने पर देख लेंगे। 11 बजे जब कोचिंग से निकल कर सहेली के साथ अपने कमरे पर जा रही थी ताे पीछे से आकर उस लड़के ने मेरा हाथ पकड़ लिया।

सहेली ने जब उसे हाथ छोड़ने को बोला तो उसने थप्पड़ चला दिया। उसके साथ तीन अन्य लड़के भी मौजूद थे। जब मैंने हाथ छाेड़ने के लिए कहा ताे वह मुझे पीटने लगा। इतने में वहां कुछ लोग जमा हाे गए। यह देखकर सभी भाग गए। बता दें कि पिछले शनिवार की रात भी एसएम काॅलेज रोड में एक कार सवार युवती व बाइक सवार युवक के बीच मारपीट हाे गई थी।
