भागलपुर का एक युवक इन दिनों अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर बाजार घूम रहा है। युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को मसाकचक के ब्रजेश दो हजार के नोट (नकली प्रिंट आउट) का ड्रेस पहनकर चल रहे थे। वे घंटाघर, खलीफाबाग, स्टेशन चौक होते हुए वापस मसाकचक स्थित अपने घर पहुंचे।
Total Downloads: 337
इससे पहले वे हिन्दुस्तान अखबार का ड्रेस पहनकर बाजार घूमे थे। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। ब्रजेश ने बताया कि वह रील बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। दो हजार के नोट का ड्रेस बनाने की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। इसमें दोस्त दिव्यांशु का भी सहयोग रहा।


बाजार में उनके ड्रेस को देखकर कई लोग अचंभित थे। उन्होंने बताया कि वह एक्ट्रेस उर्फी जावेद का फैन है। उनके पहनावा से प्रभावित है। इसीलिए वह लड़का होकर लड़की का भेष ही धारण करते हैं। आगे भी रील बनाना चाहते हैं। वह सैंडिस कंपाउंड आदि में भी रील बना चुके हैं। ब्रजेश ने बताया कि उनके पिता का नाम स्व. संजय रजक है।
