भागलपुर में एक 14 साल की नाबालिग के साथ गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर 1 महीने तक दुष्कर्म किया। लड़की के गर्भवती हो जाने के बाद जब बात खुली तो पंचायत में उसकी अस्मत की कीमत 1 लाख रुपए लगाई गई।  पंचायत में उसके पिता को कहा गया कि एक लाख लेकर बेटी का अबॉर्शन करा लो और चुपचाप मामले को खत्म करो।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

पिता ने पंचों की राय नहीं मानी और कानून की शरण ली तो महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी सुनील कुमार ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

दरअसल गांव के ही युवक अमित ने 14 साल की पीड़िता को शादी का झांसा दिया। नाबालिक लड़की जब उसकी बातों में आ गई तो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। 21 वर्षीय में बीए पार्ट 2 में पढ़ाई करता है। चालाक अमित  लगभग 1 महीने तक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसने उसे ठुकरा दिया।

अमित ने लड़की को धमकी दिया कि अगर किसी को जानकारी दी तो जान से मार देंगे। मजबूरन पीड़िता चुप हो गई। इस बीच उसकी प्रेगनेंसी के 6 महीने बीत गए। जब पेट में दर्द हुआ तो परिवार वालों को इसकी जानकारी लगी। नाबालिग, कुंवारी बेटी को प्रेग्नेंट देख उसके परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पिता ने पंचों की शरण ली। गांव के मुखिया सरपंच को इस बात की जानकारी दी। गई रात के अंधेरे में पंचायत बुलाई गई।  पंचों ने उसे 1 रुपये पेकर बात को रफा-दफा करने की सलाह दी। नहीं माना तो सबने मिलकर कहा कि बेटी का भविष्य चाहते हो तो गर्भपात करवा लो।

पीड़िता का पिता उसके बाद थाने पहुंच गया। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पिता के बयान पर महिला थाने में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया है। बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। डीएसपी ने कहा है कि पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

लड़की के पिता ने कहा कि वह मजदूरी करता है। गांव का अमित भी उसके साथ मजदूरी करने जाता  था। इसी दौरान वह उसके परिवार से जुड़ गया और डरा धमका कर दुष्कर्म किया। लड़की प्रेग्नेंट हो गई। मजबूरी में पंचों के पास गए तो एक लाख रुपए लेकर मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया गया।  उन्होंने कहा है कि मुझे इस मामले में न्याय चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *