भागलपुर में प्रेमी और प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमिका(35) अपने प्रेमी(30) के ऑफिस पहुंच गई। वहां से वो उसे कॉलर पकड़कर अपने साथ लाई। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान लड़का कहता रहा बचा लो प्लीज। जैसी ही लड़का हाथ छुड़ाकर जाता तो लड़की बोलती पकड़ो फिर से भाग जाएगा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। बुधवार को जोगसर थाना क्षेत्र के बुढ़ानाथ मंदिर के पास दोनों का ये हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां घंटों तक लोगों की भीड़ जुटी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पहले से शादीशुदा है महिला

महिला ने बताया कि उसका पहला पति(45) दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। 2009 में दोनों की शादी हुई थी। पति के जेल में रहने के दौरान युवक (30) ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। जब महिला ने रोहित से शादी के लिए बोला तो उसने साफ इनकार कर दिया। मामले को लेकर महिला थाने में युवक के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। महिला ने बताया कि वह डेढ़ माह की गर्भवती है और यह बच्चा उसी युवक रोहित कुमार का है। वहीं पुलिस ने कहा कि दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है।

अब जानिए प्रेमी का क्या कहना है

प्रेमी ने बताया कि महिला का पति 2021 से किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है। इसी बीच महिला ने प्रेम जाल में उसे फंसा लिया। काफी दिनों तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा। उसने महिला को शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया और बाद में महिला थाने में मेरे अलावा मेरे तीन भाइयों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस कर दिया। इस मामले में तीनों भाइयों ने जमानत ले ली है।

जिसके बाद महिला ने केस में समझौता करने की बात कहकर बुढ़ानाथ इलाके में मिलने के लिए बुलाया। दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *