युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को डराने और परेशान करने के लिए सीबीआई, आईटी, ईडी जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। मोदी सरकार में सीबीआई, आईटी, ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के एक प्रकोष्ठ के रूप में काम कर रही है।
Total Downloads: 102
श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार देश के संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त करने पर तुली हुई है। देश में तानाशाही व्यवस्था कायम करना चाहती है। जोकि देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के गीदड़ भवकी से राजद और राजद के नेता डरने वाले नहीं है। मोदी सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सभी वादे जुमला साबित हुआ हैं। इसलिए मोदी सरकार के विफलताओं एवं जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध राजद चुप बैठने वाला नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ राजद का संघर्ष और तेज होगा।

