नवगछिया : प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किन्नी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी का जायजा लेने के लिए नवगछिया पहुंची। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्र बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ मुकेश कुमार, डीसीएलआर परमानंद साह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। प्रमंडलीय आयुक्त ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर, इस्माइलपुर व नवगछिया प्रखंड व बिहपुर विधानसभा के खरीक व विहपुर प्रखंड के विभिन्न वृर्थों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्र के 20 से अधिक वृर्थों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बूथों अनुमंडल प्रशासन स्तर से की गई तैयारी को लेकर बूथ के मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर कैम्प, बिजली, पानी शौचालय, बूथों पर बूथ का नाम एवं वृथ संख्या लिखा है की नही को देखा। निरीक्षण किए गए सभी बूथों पर ये सारी सुविधाएं एवं तैयारी दुरुस्त पाई गई। निरीक्षण । के दौरान उन्होंने इस्माइलपुर प्रखंड के छोटी परबत्ता, नवगछिया प्रखंड के जगतपुर, गेरेया, गोपालपुर प्रखंड के आदर्श मतदान केंद्र श्री लालजी मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत वे खरीक शुक्रवार की शाम प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किन्नी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने खरीक पहुंची। जहां उन्होंने तेलची, जमालपुर समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर लाइटिंग, चापाकल, रैंप, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं जायजा लिया। साथ में मौजूद एसडीओ मुकेश कुमार, खरीक बीडीओ सुधीर कुमार समेत अन्य अफसरों से कई आवश्यक जानकारियां लीं नवगछिया अनुमंडल कार्यालय पहुचीं।

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में उन्होंने नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार से लोक सभा चुनाव को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा की। लोक सभा चुनाव की तैयारी की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि आयुक्त महोदय ने बाद कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह अलर्ट है।इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर हाल में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि समुचित व्यवस्था व पुख्ता सुरक्षा के बीच मतदान होगा। मतदाता निर्भीकता के साथ मतदान करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे।

लोक सभा चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण किया। बूथों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बूथों पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध पाकर संतुष्ट हुई। नवगछिया कार्यालय में उन्होंने तैयारी की जानकारी ली एवं चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त को एसडीओ व डीसीएलआर परमानंद – साह ने बुके देकर स्वागत किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *