मैट्रिक परीक्षा 2019 का बिहार टॉपर सावन राज भारती बांका जिला के रजौन प्रखंड अंतर्गत रजौन बाजार का निवासी है सावन की शिक्षा दीक्षा प्रारंभिक स्तर पर क्लास 8 तक रजौन में ही हुई है बाद में वर्ष 2017 में उसका सलेक्शन वर्ग नौ में सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में हुआ सावन के पिता ओंकार भारती एक किसान हैं तथा माता शबनम कुमारी गृहिणी हैं। सावन की एक बहन अमीषा भारती हैं। अमीषा भारती वर्तमान में पटना में पार्ट वन में पढ़ रही हैं।

बेहद ही गरीबी के बीच ओंकार भारती ने अपने बेटे सावन को वर्ग 8 तक रोज ऑन में ही रख कर शिक्षा दिलवाई। सावन के बारे में पिता ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी रहा है। उन्होंने कहा कि उसे मैंने जीवन में 3 टास्क दिया है की बेहतर स्वास्थ्य बनाकर रखो उत्तम संस्कारी बनो एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करो इस प्रेरणा पर उनका बेटा खरा उतरा है


