होमगार्ड बहाली में 631 अभ्यर्थी रविवार को शामिल हुए। इनमें खरीक प्रखंड के आवेदकों की संख्या 1183 थी जिनमें पहुंचे सिर्फ 441 अभ्यर्थी। इस्माईलपुर प्रखंड के 363 आवेदकों में बहाली के लिए सिर्फ 119 अभ्यर्थी ही पहुंचे। नवगछिया शहरी क्षेत्र के 205 आवेदकों में बहाली के लिए 71 अभ्यर्थी ही पहुंचे। बहाली के दौरान रविवार दोपहर में एक अभ्यर्थी मूर्छित होकर गिर पड़ा। उसे मैदान में ही चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई जिससे वह ठीक हो गया।

आज भागलपुर और नवगछिया की 1078 महिलाएं बहाली में होंगी शामिल

होमगार्ड बहाली के अंतिम दिन सोमवार को भागलपुर और नवगछिया पुलिस जिले में आवेदन करने वाली 1078 महिलाएं शामिल होंगी। अंतिम दिन सिर्फ महिलाओं के लिए ही बहाली होगी। बहाली के लिए भागलपुर जिले की 728 और नवगछिया की 350 महिलाओं ने आवेदन दिया है। होमगार्ड के जिला समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा ने बताया कि बहाली के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया चार मई को शुरू हुई थी। भागलपुर और नवगछिया में साढ़े छह सौ से अधिक रिक्तियों के लिए बहाली की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *